Monday, August 31, 2026

_कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की 33वीं मासिक महाआरती_ का भव्य आयोजन श्री अग्रसेन उद्यान, घंटाघर कटनी में संपन्न

जय अग्रोहा धाम, जय श्री अग्रसेन



कटनी।अग्रवाल समाज में एकता और आस्था के प्रतीक बने _कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की 33वीं मासिक महाआरती_ का भव्य आयोजन श्री अग्रसेन उद्यान, घंटाघर कटनी में संपन्न हुआ।

कुलदेवी महालक्ष्मी जी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी की महाआरती का क्रम निरंतर जारी है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही श्रद्धा-भक्ति और समाज को एकजुट करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। भगवान श्री अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात कर 'एक-ईंट एक-रुपया' के सिद्धांत को अपनाकर समाज कल्याण की दिशा में भी समाज अग्रसर हो रहा है। महाआरती में अग्रबंधु जजमानी कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

33वीं महाआरती की जजमानी पवन मित्तल परिवार द्वारा की गई।

महाआरती में समाज के अग्रजनों की उपस्थिति सराहनीय रही। प्रमुख रूप से पवन मित्तल, ललित मित्तल, विजय मित्तल, अंकुर मित्तल, श्रीमती सरला मित्तल, कविता मित्तल, विद्यांश मित्तल, वंशिका मित्तल, परसोत्तम अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, सुरेश चंद, अशोक कुमार, राजकुमार, सुरेन्द्र कुमार, कंछेदी लाल, नर्मदा प्रसाद, मोहन कुमार, सुबोध, अनिरुद्ध, अतुल, भरत, मनोज, आचार्य मुकेश, जीवन लाल, शरद, अशोक, अनुराग, नवनीत, घनश्याम, वैभव, सत्यम, नीरज, राजकुमार मंगल नगर, संजीव बंसल, विविध, नयन, आकाश, अभिषेक, सूरज दिन सहित महिला मंडल में श्रीमती निमिषा, सरिता, अलका, पायल, आकांक्षा, लायरा सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। महाआरती समूह द्वारा प्रारंभ की गई इस अभिनव पहल से समाज गौरान्वित हो रहा है।

1 सितंबर, मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर श्रीमती सूरी करेंगी नागरिकों से सीधा संवाद प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मिलेगी जनसुनवाई की सुविधा

 1 सितंबर, मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर श्रीमती सूरी करेंगी नागरिकों से सीधा संवाद

प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मिलेगी जनसुनवाई की सुविधा



कटनी।  नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार,1 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में शहरवासी अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी कर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महापौर श्रीमती सूरी बताया कि नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के माध्यम से एक ही मंच पर सुनवाई और समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 1 सितंबर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं।

Tuesday, August 25, 2026

झिंझरी जेल मे बंदी मातृशक्तियों एंव बच्चो को लेकर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा एक सार्थक पहल.... बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रंगार सामग्री राखी-रूमाल और नन्हे मुन्ने बच्चों को उपहार स्वरूप नये कपड़े मिठाई कापी रंग बिंरेग पेन पेंसिल देकर बच्चों के चेहरों में लाई मुस्कान....

 झिंझरी जेल मे बंदी मातृशक्तियों एंव बच्चो को लेकर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा एक सार्थक पहल....

बंदी मातृशक्तियों को सोलह श्रंगार सामग्री राखी-रूमाल और नन्हे मुन्ने बच्चों को उपहार स्वरूप  नये कपड़े  मिठाई  कापी रंग बिंरेग  पेन पेंसिल देकर बच्चों  के चेहरों में लाई मुस्कान....






कटनी। सम्पूर्ण भारत वर्ष में भाई-बहन के प्रेम स्नेह का पावन पवित्र त्योहार रक्षाबंधन उत्सव बडे हर्षोल्लास माहौल में मनाया जायेगा.. इसी तारतम्य मे भारत सरकार सूचीबद्ध मानवाधिकार  संस्था एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के संयुक्त तत्वावधान में झिंझरी जेल में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया ..कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात  चतुर्वेदी व कार्यक्रम की अध्यक्षता उप अधीक्षक अरविंद खरे ने की.. विशिष्ट अतिथ्य दादा भाई श्री अरविंद कुमार शाह .कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति संगीता सिंह  ,डाॅ  उर्मिला साई प्रीत,सूचीबद्ध मानवाधिकार भारत आयोग प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति सरस्वती सोनी सहित मंचासीन अतिथिगण एंव मानवाधिकार परिषद जिला कटनी महिला जिला उपाध्यक्ष दुर्गा  तोमर सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-पाठ कर सभी बहनो ने समाजसेवी श्रीमति लक्ष्मी रजक के साथ मिलकर गीत के माध्यम से श्रीकृष्ण को उनके पास आने का उद्देश्य बताते हुए हाथों में रेशम का धागा बांधकर जीवन भर सुरक्षित रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन  जूनियर अधिवक्ता मीरा अहिरवार अधिवक्ता पूनम रैदास एंव आशा कार्यकर्ता रीता दुबे द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर सम्मानित किया गया..कार्यक्रम प्रारंभ सर्वधर्म समभाव के साथ मिलकर समस्त बहनो ने झिंझरी जेल अधीक्षक* *प्रभात चतुर्वेदी  के हाथो* *में रेशम की डोरी बांधकर बहनों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाए रखने हेतु दृढ़संकल्प लिया .. बहन लक्ष्मी रजक द्वारा मां सरस्वती की वंदना और सत्य मार्ग पर चलने अपने गीतों के माध्यम से महिलाओ को जागरूक किया इस पुनीत पावन अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा  ओजस्वी स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और महिलाओ को अपनी गलतियों पर आत्म मंथन करते हुए जेल से बाहर निकलकर सामाजिक विकास व्यवस्था पर बदलाव लाने प्रेरित किया*। *अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि* *हमारी बहनें  शिक्षित होकर सक्षम  बने और समाज की मुख्य धारा से  जुड़कर सुखमय जीवन व्यतीत  करे और हमारी बहने समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी एंव अन्य सभी बहनो द्वारा मानवता जनहितैषी कार्ये  विगत कई वर्षों से  किये जा रहे  यह  बहुत ही सार्थक पहल है इनके कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय हैं..इस दौरान समाजसेवी  बहनों ने मिलकर बंदी मातृशक्तियों को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर उन्हें  सोलह श्रंगार की साम्रगी* *राखी-रूमाल. मेंहदी. चूडी बिंदी.मिठाई सहित नन्हे मुन्ने नटखट बच्चो को नये कपड़े कापी रंग बिंरेग पेन पेंसिल देकर उनके मासूम चेहरो पर मुस्कान देकर अन्य उपहार  प्रदान की जिसे पाकर बंदी मातृशक्तियों के उदास चेहरो पर मुस्कान वापस आई इस पुनीत अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग झिंझरी जेल मे पदस्थ शिक्षिका   श्रीमति दीप्तीश्रीवास्तव, मुख्य प्रहरी सृष्टि मिश्रा,मुख्य प्रहरी इमान सिंह,  किश दुबे,मुख्य प्रहरी रानी सिंह ठाकुर, प्रहरी अतुल श्रीवास्तव, प्रहरी अंकित मिश्रा, मुख्य प्रहरी रानी . सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगणों की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ...।

Sunday, August 23, 2026

बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरीं महापौर श्रीमती सूरी विभिन्न वार्डों का किया सघन भ्रमण, नागरिकों से सीधा संवाद कर मौके पर जानीं समस्याएं एवं आवश्यकताएं सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर तत्काल राहत के साथ स्थायी समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश

बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरीं महापौर श्रीमती सूरी

विभिन्न वार्डों का किया सघन भ्रमण, नागरिकों से सीधा संवाद कर मौके पर जानीं समस्याएं एवं आवश्यकताएं

सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर तत्काल राहत के साथ स्थायी समाधान के अधिकारियों को दिए निर्देश







कटनी-बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डों के मैदानी भ्रमण पर निकलीं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा नागरिकों से सीधे संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर सामने आई आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन नाली कार्य का किया निरीक्षण

नगर भ्रमण के दौरान महापौर ने वार्ड क्रमांक-1 बाल गंगाधर तिलक वार्ड अंतर्गत साई मंदिर के पीछे निर्माणाधीन नाली कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति एवं निर्माण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए।

वल्लभनगर रोड पर तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश

इसके बाद महापौर श्रीमती सूरी ने वार्ड क्रमांक-3 अंतर्गत वल्लभनगर रोड पहुंचीं। सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर डस्ट डलवाकर मार्ग को मोटरेबल बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान भी आवागमन सुचारु बना रहे।

महापौर ने मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि सड़क के स्थायी सुधार के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। संबंधित कार्य का भूमिपूजन किया जा चुका है तथा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

सीवर कार्य वाले क्षेत्रों में आवागमन सुचारु रखने के निर्देश

महापौर ने विवेकानंद वार्ड पहुंचकर विभिन्न गलियों एवं सड़क मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर कार्य की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य के दौरान आवागमन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर डस्ट डलवाने सहित अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।

लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन मार्ग के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

नगर भ्रमण के दौरान महापौर ने लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन तक मुख्य मार्ग का भी जायजा लिया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को बारिश उपरांत सड़क सुधार एवं आवश्यक निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों के व्यवस्थित विकास के साथ नागरिकों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जाए।

सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का भी लिया जायजा

महापौर ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के दौरान नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहर की व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण करें और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बारिश के बीच व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी, नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सड़क, नाली, जल निकासी, सीवर एवं सफाई व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर सामने आने वाली आवश्यकताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा जिन कार्यों के स्थायी समाधान की आवश्यकता है, उनके लिए आवश्यक प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा मैदानी स्तर पर लगातार निरीक्षण एवं निगरानी के माध्यम से नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहर की व्यवस्थाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

महापौर श्रीमती सूरी ने ली लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों सभी विकास कार्य वार्डवार विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 महापौर श्रीमती सूरी ने ली लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में अप्रारंभ कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश

निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों सभी विकास कार्य

वार्डवार विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



कटनी-नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने तथा नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को निगम के लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं कार्य पूर्ण होने की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए महापौर ने अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की जानकारी लेते हुए कार्यों में आ रही बाधाओं तथा उनकी प्रगति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिशा-निर्देश दिए।

भूमि पूजन के बाद प्रारंभ हुए विकास कार्यों की प्रगति की ली जानकारी

महापौर ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों में जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है, उनकी स्थिति की समीक्षा करते हुए जानकारी ली कि कितने कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, कितने कार्य प्रगतिरत हैं तथा कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए। ऐसे सभी कार्यों को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब से नागरिकों को असुविधा होती है, इसलिए कार्य प्रारंभ करने से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं।

चल रहे निर्माण कार्यों की भी हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान में चल रहे एवं निर्माणाधीन बड़े विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। महापौर ने कार्यवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्धारित समय में पूर्ण होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण होना भी आवश्यक है।

सेल्फी प्वाइंट के कार्यों को प्राथमिकता से कराएं पूर्ण

महापौर ने नगर में बरगवां स्थित सेल्फी प्वाइंट संबंधित विकास कार्य की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेल्फी प्वाइंट डेवलपमेंट के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, ताकि नगर में आकर्षक एवं आधुनिक सार्वजनिक स्थलों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों के निर्माण के साथ-साथ उनकी सुंदरता, आकर्षक डिजाइन एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे नागरिकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सकें।

मुख्य मार्गों के विकास के प्रस्ताव पूर्व से तैयार करने के निर्देश

महापौर ने नगर के प्रमुख एवं मुख्य मार्गों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव पूर्व से तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद जैसे ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनें, उस समय प्रस्ताव एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के कारण कार्यों में देरी न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारी अभी से आवश्यक सर्वे, प्रस्ताव एवं अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण कर तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि बारिश उपरांत मुख्य मार्गों के विकास एवं सुधार कार्य तत्काल प्रारंभ किए जा सकें।

डिवाइडर एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष जोर

बैठक में नगर के प्रमुख डिवाइडरों एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण कार्ययोजना अनुसार डिवाइडरों, चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर हरियाली, आकर्षक संरचनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से नगर की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर का सौंदर्यीकरण नागरिकों की सुविधा के साथ-साथ नगर की बेहतर पहचान स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों सभी कार्य

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि का ध्यान रखते हुए पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें आवश्यक समन्वय स्थापित कर गति लाई जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री एवं निर्माण की गुणवत्ता की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए।

नागरिकों को समय पर मिले विकास कार्यों का लाभ

महापौर श्रीमति सूरी ने बैठक में कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्य सीधे तौर पर नागरिकों की सुविधाओं और शहर के विकास से जुड़े हैं। इसलिए प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए जहां भी कोई समस्या सामने आए, उसका तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके। बैठक के दौरान सहायक यंत्री श्री सुनील सिंह सहित सभी क्षेत्रीय उपयांत्रियों तथा लिपिको की मौजूदगी रही।

Friday, August 21, 2026

छात्र समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया ज्ञापन प्रदर्शन

छात्र समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया ज्ञापन प्रदर्शन

कटनी।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला कटनी द्वारा आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रदर्शन किया । इस दौरान जिला संगठन मंत्री प्रिंस तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर अभाविप द्वारा आगे भी लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । अभाविप जिला संयोजक संजय कुशवाहा द्वारा ज्ञापन प्रदर्शन का नेतृत्व किया गया साथ ही कुछ स्वघोषित छात्र नेताओं द्वारा विद्यार्थियों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा था जिन्हें अभाविप ने मुंह तोड़ जवाब दिया और वहाँ से उल्टे पैर वापस लौटाने का काम किया अभाविप नगर मंत्री अवध पांडे ने महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष बस सुविधा, छात्रावास को शीघ्र प्रारंभ करने, सभी विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड एवं आइडेंटिटी कार्ड, वाशरूम की नियमित साफ-सफाई, स्मार्ट क्लासरूम, नियमित कक्षाओं के संचालन, ऑडिटोरियम निर्माण तथा खेल मैदान की व्यवस्था सहित अन्य छात्रहित की मांगें रखीं। अभाविप ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।प्रदर्शन में जिला SFS संयोजक तरुण पांडेय,भाग संयोजक नितिन साहू नगर सह मंत्री आदेश त्रिपाठी, सक्षम सोनकर, साक्षी तिवारी,अंशुल गोस्वामी, दिव्यांश द्विवेदी,अक्षत शर्मा, प्रशांत, अंकित,हरिओम,राहुल,सुयन्त गर्ग , प्राची, वशु आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Thursday, August 20, 2026

भाजयुमो की नई टीम में पारस जैन को जिलाध्यक्ष, देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

भाजयुमो की नई टीम में पारस जैन को जिलाध्यक्ष, देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी



कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने कटनी जिले में संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से कटनी जिले में युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

जारी सूची के अनुसार पारस जैन को भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि देवांश श्रीवास्तव को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों की जानकारी सामने आने के बाद कटनी जिले के भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन और जिला महामंत्री देवांश श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि नए युवा नेतृत्व के साथ भाजयुमो जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगा तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
पारस जैन और देवांश श्रीवास्तव की नियुक्ति को कटनी में युवा मोर्चा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले समय में नई टीम के नेतृत्व में भाजयुमो की गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी।

छात्रों के बीच मनाई गई राजीव गांधी की जयंती, दूरसंचार क्रांति और आधुनिक भारत पर हुआ संवाद

छात्रों के बीच मनाई गई राजीव गांधी की जयंती, दूरसंचार क्रांति और आधुनिक भारत पर हुआ संवाद




कटनी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा विवेकानंद कंप्यूटर्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के निर्देशानुसार किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच राजीव गांधी के जीवन, उनके कार्यों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान महिला कांग्रेस नेत्रियों ने राजीव गांधी द्वारा देश में लाई गई दूरसंचार क्रांति, महिलाओं को राजनीति में आरक्षण, मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने जैसे दूरदर्शी कार्यों पर प्रकाश डाला।
संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राजीव गांधी के आधुनिक भारत में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान अनूपा सिंह तथा द्वितीय स्थान मोहित खटीक ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, विवेकानंद कंप्यूटर के डायरेक्टर राकेश शर्मा, दीपिका शर्मा, सुमन रजक, आदिता वर्मा, रुक्मणी पांडे, कल्पना पाठक, दुर्गावती कोल, रूपा पाठक, सुकन्या पांडे, रविता शर्मा, मोना पाठक, आलिया शर्मा, कुसुम चौधरी, प्रियंका शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

महापौर श्रीमती सूरी ने किया कटाये घाट का निरीक्षण चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश नदी-घाटों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने नागरिकों से सहयोग की अपील

 महापौर श्रीमती सूरी ने किया कटाये घाट का निरीक्षण

चालीहा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

नदी-घाटों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने नागरिकों से सहयोग की अपील




कटनी।। चालीहा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कटाये घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि चालीहा पर्व आस्था और श्रद्धा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाट परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कचरे का तत्काल उठाव कराने तथा पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था की जांच कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए भी कहा, जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण मिल सके।

नदियां जीवनदायिनी, स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नदियां हमारे लिए जीवनदायिनी हैं। इन्हें स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखना केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि घाट एवं नदी में किसी भी प्रकार का कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, इसलिए धार्मिक स्थलों एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। नगर निगम द्वारा पर्व को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुमन राजू माखीजा, पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tuesday, August 18, 2026

नाग पंचमी पर सर्प मित्र अमिता श्रीवास की अनूठी पहल, सपेरों से मुक्त कराए सांप वन विभाग के साथ सुरक्षित जंगल मे छोड़ा गया

नाग पंचमी पर सर्प मित्र अमिता श्रीवास की अनूठी पहल, सपेरों से मुक्त कराए सांप वन विभाग के साथ सुरक्षित जंगल मे छोड़ा गया

 

कटनी। नाग पंचमी के अवसर पर जहां एक ओर शहर में धार्मिक आस्था और परंपराओं के तहत नाग देवता की पूजा-अर्चना की गई, वहीं दूसरी ओर सांपों के साथ होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए सर्प मित्र एवं पशु प्रेमी अमिता श्रीवास ने अपनी टीम के साथ सराहनीय पहल की। उन्होंने नाग पंचमी के दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सपेरों के कब्जे से सांपों को मुक्त कराया और उन्हें सुरक्षित जीवन देने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, नाग पंचमी के दिन अमिता श्रीवास अपनी टीम के साथ सुबह करीब 7 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, गलियों और चौराहों पर पहुंचीं। इस दौरान टीम ने ऐसे सपेरों पर नजर रखी, जो आस्था के नाम पर सांपों को पकड़कर उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे थे। टीम द्वारा करीब 10 सांपों को सपेरों के कब्जे से मुक्त कराया गया। सर्प मित्र अमिता श्रीवास ने बताया कि धार्मिक आस्था अपनी जगह है, लेकिन इसके नाम पर वन्यजीवों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता उचित नहीं है। सांपों को पकड़कर उनके मुंह सिल देना, दांत निकाल देना अथवा उन्हें लंबे समय तक भूखा-प्यासा रखना उनके लिए बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा अवश्य करें, लेकिन जीवित सांपों को पकड़कर तमाशा बनाने या उन्हें प्रताड़ित करने की परंपरा को बढ़ावा न दें। लगातार बारिश के बीच भी अमिता श्रीवास और उनकी टीम ने पूरे दिन सक्रिय रहकर सांपों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया। सपेरों के कब्जे से मुक्त कराए गए सांपों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद वन विभाग के माध्यम से सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जहां वे प्राकृतिक वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सकें। अमिता श्रीवास की इस पहल को पशु प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने सराहा। उनका कहना है कि सांप भी प्रकृति के महत्वपूर्ण जीव हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। इसलिए आस्था के साथ-साथ जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता रखना भी समाज की जिम्मेदारी है। इस अभियान में रोहित श्रीवास एवं तुलसी बर्मन ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। टीम ने लोगों से अपील की कि यदि किसी स्थान पर सांप दिखाई दे तो उसे मारने के बजाय प्रशिक्षित सर्प मित्र अथवा संबंधित वन विभाग को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज, आउटसोर्स कर्मचारियों और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई प्रस्तावों पर हुए महत्वपूर्ण निर्णय

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज, आउटसोर्स कर्मचारियों और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई प्रस्तावों पर हुए महत्वपूर्ण निर्णय


कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में मंगलवार को मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। दोपहर 3 बजे से आयोजित बैठक में नगर विकास, स्वच्छता, जलप्रदाय, सीवरेज, आवास, मानव संसाधन एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रावधानों के अनुरूप थोक अपशिष्ट उत्पादकों के चिन्हांकन, उनके कर्तव्यों तथा केंद्रीय पोर्टल पर पंजीयन कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई। प्रसंस्करण प्लांट में एकत्रित पुराने कचरे के प्रसंस्करण कार्य के लिए निविदा संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

नगर की विभिन्न सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए आउटसोर्स श्रमिकों की स्वीकृति तथा विद्युत, जलप्रदाय, कर्मशाला एवं अतिक्रमण शाखा में पूर्व से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की स्वीकृति अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। अतिक्रमण शाखा के लिए 31 अगस्त तक कर्मचारियों की स्वीकृति प्रदान की गई।

कटनी नदी और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी बैठक में चर्चा हुई। गाटर घाट, मोहन घाट एवं मसूरहा घाट से मिलने वाले नालों तथा कटनी नदी के समीप क्षेत्रों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन, प्रस्तावित ट्रीटमेंट यूनिट तथा उपचारित सीवरेज के पुनर्चक्रण से संबंधित शेष कार्य के भुगतान के लिए पूर्व स्वीकृत राशि के अतिरिक्त 18 प्रतिशत जीएसटी की राशि 17.80 लाख रुपये की स्वीकृति सर्वसम्मति से दी गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना के 103 हितग्राहियों की सूची मंजूर

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत गठित दल द्वारा आवेदनों के परीक्षण एवं सत्यापन के बाद एएचपी घटक के तहत प्रस्तुत 103 हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन भी मेयर-इन-काउंसिल के सदस्यों ने किया। वहीं विभिन्न वार्डों के मार्गों एवं चौराहों के नामकरण से संबंधित प्रस्ताव पर संपूर्ण जानकारी के साथ प्रकरण आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

प्रमोटर स्कीम के अंतर्गत कटनी रेलवे स्टेशन के पास स्थित विश्राम गृह क्रमांक-2 के स्थान पर वाणिज्यिक केंद्र निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने प्रकरण पर विचार-विमर्श के बाद इसे स्वीकृति के लिए निगम परिषद के सम्मिलन के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निगम स्कूलों में 12 शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी

नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षक एवं सहायक उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव पर भी बैठक में विचार किया गया। प्राचार्यों के मांग पत्र के आधार पर केसीएस स्कूल में 7, साधूराम स्कूल में 3 तथा ए. रविन्द्रराव स्कूल में 2 शिक्षकों को रखे जाने की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई। इस निर्णय से निगम के विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। बैठक में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, उमेंद्र अहिरवार, सुमन राजू माखीजा सहित नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता एवं प्रियंका झारिया उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं निगम के तीनों स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश


कटनी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने पेंशन, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल सहित नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर ने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समयबद्ध निराकरण पर जोर

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को सरल, प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

आवेदनों की कार्रवाई की होगी निगरानी

महापौर ने कहा कि नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधा संवाद बेहतर शहर व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और प्रकरणों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जाए। महापौर ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण नगर निगम की प्राथमिकता है।

सावन के पावन अवसर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक संपन्न

सावन के पावन अवसर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक संपन्न







कटनी। सावन मास के पावन अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण, कटनी में एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण, संगीतमय भजन एवं रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन परम पूज्य गुरुदेव डॉ. रजनीश शास्त्री जी के सानिध्य में संदीप गुप्ता (मंटू) एवं समस्त शिष्य मंडल, कटनी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय भजनों के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और भगवान भोलेनाथ की आराधना की। दोपहर 12 बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। कार्यक्रम में शरद गुप्ता, गुल्लू खम्परिया, पार्षद रमेश सोनी, ललित जायसवाल, मधु गुप्ता,श्रीराम गुप्ता,संजय, प्रीति गुप्ता, सचिन चौदहा,गिरीश पटेल, सुशांत पटेल, दीपू कचेर, आकाश गुप्ता,नरेंद्र चौदह,शिवम पहारिया,बंटी कचेर सुरेंद्र सोनी, राजू गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, संजय नाकरा, नीतू गुप्ता, रश्मि बरसैया, नितिन चौदहा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। आयोजक संदीप गुप्ता (मंटू) ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन मास में भगवान शिव की आराधना एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था, भक्ति एवं आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव



कटनी। हरियाली तीज के पावन अवसर पर कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल इकाई कटनी द्वारा स्काईलाइट में हरियाली तीज उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। साथ ही विभिन्न आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार व्यक्त किए और एक-दूसरे से आत्मीय मेल-मिलाप किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, संगठन एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष पूजा गुप्ता, कार्यवाह अध्यक्ष अधिवक्ता अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता एवं महामंत्री कंचन गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोना गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, राधिका गुप्ता, निशा गुप्ता, मांडवी गुप्ता, रचना गुप्ता, शीलू गुप्ता, वंदिता गुप्ता, चांदनी गुप्ता, प्रियंका, ज्योति, शशि, रश्मि, अंशु सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कश्यप ऋषि महाराज की कृपा समाज के सभी सदस्यों पर सदैव बनी रहने की कामना की। साथ ही ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का निरंतर आयोजन करते रहने का संकल्प लिया गया, ताकि समाज में आपसी प्रेम, एकता, संगठन और भाईचारा निरंतर मजबूत होता रहे। कार्यक्रम सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।

Monday, August 17, 2026

सायना इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम के साथ संपन्न

सायना इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूम-धाम के साथ संपन्न

कटनी। सायना इन्टरनेशनल स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अनकृति पाठक (सायना मैनेजमेंट स्कूल सदस्या) मैनेजमेंट प्रतिनिधि श्री ऋषि अरोरा एवं डॉ० आदित्य कुमार शर्मा (प्राचार्य सायना इन्टरनेशनल स्कूल) के आगमन से हुआ, जिनका स्वागत किड्स प्रभारी डॉ० भारती शर्मा हेडमास्टर कमल सरेचा, डॉ० लोकेश दुबे एवं समन्वयक श्रीमती रीत मोंगा ने स्कूल बैंड की सुमधुर ध्वनियों के बीच किया । स्वागतोपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं स्कूल बैंड की सुंदर प्रस्तुति के साथ राष्ट्रगान हुआ। तदोपरान्त मुख्य अतिथि सहित छात्र पदाधिकारियों ने चारों सदनों सैनिक सहित व एन.सी.सी के मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट में सैनिक स्कूल ने प्रथम स्थान को प्राप्त कर ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमाया। मुख्य अतिथि का स्वागत छात्राओं द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। तदोपरान्त सायना किड्स प्रभारी डॉ. भारती शर्मा सहित अतिथियों ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। सांस्कृतिक कार्यकमों की कड़ी में वेस्टर्न डांस, क्लासिकल डांस एवं हिन्दी गायन के उपरांत कक्षा 10 वीं एवं सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों यज्द खान व तनिषा थोकचोम के ओजपूर्ण भाषण ने समां बाँध दिया। मुख्य अतिथि डॉ० शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुशासित होकर ही हम हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। अनुशासित रहकर हम लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। स्वच्छता के साथ नैतिकता पर जोर देते हुए कहा कि आज भारत की तस्वीर बदल गई है। आज का नया भारत है, युवा भारत है। अब हम सैन्य उपकरणों के मामले में न केवल आत्मनिर्भर हो गए हैं बल्कि निर्यात करने में भी सक्षम हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में नवाचार करते हुए स्आर्टअप का प्रारंभ भी बदलते भारत को दृढ़ कर रहा है। इस पावन सुअवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए




सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का सफल संचालन समर्थ गुप्ता, दिव्यांशी सोनी, ज्योति मिश्रा, अभ्युदय प्रताप, शिरसा तिवारी एवं शान्वी यादव ने किया। अभिनव सर एवं भावना सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत विषय पर छात्रावासी बच्चों द्वारा प्रेरणाप्रद नुक्कड़ नाटक ने खूब तालियाँ बटोरी। इस सुअवसर पर सायना स्कूल के प्राचार्य सहित सभी अतिथियों ने सायना स्कूल के छात्रों को बैज प्रदान किया साथ ही जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। आदित्यवीर सिंह को स्पोर्ट्स उप कप्तान शिरसा तिवारी को स्कूल सांस्कृतिक सचिव, अपराजित द्विवदी को एकेडिमक कौंसिल सचिव एवं अर्नव रेजा को मैस संचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई। स्कूल हेड ब्वॉय अरिन लोकतम्बम एवं हेड गर्ल अन्वेशा सोनी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यकम के संयोजक मि. दीपक बलियानी ने सभी को धन्यवाद दिया। वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सायना की चेयरपर्सन डॉ. श्रीमती निधि पाठक, पूर्व महापौर एवं सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द पाठक (मम्मी जी), विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व राज्यमंत्री म.प्र. शासन).. समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की।

युवाओं के उत्साह के बीच मना राजा भैया का जन्मदिन कटनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने किया भव्य आयोजन, 11 केक काटकर जताया स्नेह

युवाओं के उत्साह के बीच मना राजा भैया का जन्मदिन

कटनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने किया भव्य आयोजन, 11 केक काटकर जताया स्नेह

कटनी। शहर के प्रथम पूर्व महापौर, उद्योगपति-व्यवसायी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र मिश्र ‘राजा भैया’ का जन्मदिन सोमवार को प्रियदर्शिनी बस स्टैंड में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कटनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में युवा, शुभचिंतक एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान श्री मिश्र का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया और 11 केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।

विजेंद्र मिश्र ‘राजा भैया’ अपने सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और कार्यक्षमता के चलते शहर में उनका विशेष प्रभाव माना जाता है। समारोह में युवाओं और समर्थकों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि “आप सभी का स्नेह, विश्वास और अपनापन मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। मैं हमेशा समाज और शहर के हित में अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करता रहूंगा।” उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं, बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Friday, August 14, 2026

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

 भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन



कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि संगठन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की शक्ति के साथ विकास एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Thursday, August 13, 2026

वार्डवार सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर सख्त, कहा—स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

वार्डवार सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर सख्त, कहा—स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं




कटनी। सड़कों पर कचरा दिखा तो होगी चालानी कार्रवाई, जनभागीदारी से शहर की स्वच्छता व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने वार्डवार सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार का समझौता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।बैठक एम.आई सी सदस्य प्रभारी स्वास्थ्य सुभाष साहू, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं संबंधित लिपिक उपस्थित रहे।

वार्डवार सफाई कार्य एवं संसाधनों की ली जानकारी

महापौर ने प्रत्येक वार्ड में संचालित सफाई कार्यों की जानकारी लेते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या, उनके कार्यक्षेत्र, हाथ ठेलों सहित उपलब्ध अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए सफाई व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया जाए।

सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर करें चालानी कार्रवाई

महापौर श्रीमती सूरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का कचरा दिखाई नहीं देना चाहिए। सड़क पर कचरा फेंकने वाले नागरिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के लिए स्वच्छता के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी और सहभागिता बेहद आवश्यक है।

कचरा संग्रहण एवं सफाई व्यवस्था नियमित रखने के निर्देश

महापौर ने सभी वार्डों में नियमित रूप से कचरा वाहन भेजने तथा घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और जहां भी कमी दिखाई दे, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

आगामी पर्वों को देखते हुए चलायें विशेष सफाई अभियान

बैठक में महापौर ने आगामी पर्व एवं त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

जनभागीदारी से स्वच्छता को और प्रभावी बनाने पर जोर

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था में निरंतरता, संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और मैदानी स्तर पर प्रभावी निगरानी के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से ही इसे स्थायी रूप से बेहतर बनाया जा सकता है। इसलिए निगम के सफाई प्रयासों के साथ नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिए निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं।

नियमित रूप से फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मच्छरों के प्रकोप की रोकथाम एवं नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्डवार नियमित रूप से फॉगिंग अभियान चलाया जाए। विशेषकर ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए जहां मच्छरों का प्रकोप अधिक है। उन्होंने फॉगिंग कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में विशेष फॉगिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 32.78 लाख के नाली निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव की समस्या से राहत, नागरिकों में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी वार्डवासियों की उम्मीदों को विकास कार्यों के जरिए धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता-महापौर

 वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 32.78 लाख के नाली निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

नाली निर्माण से मिलेगी जलभराव की समस्या से राहत, नागरिकों में विकास कार्य शुरू होने पर खुशी

वार्डवासियों की उम्मीदों को विकास कार्यों के जरिए धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता-महापौर




कटनी। चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 06 के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय पार्षद के प्रयासों से वार्ड में लगभग 32 लाख 78 हजार रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात मिली। वार्ड में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षद नीतू कपिल रजक सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन के अंतर्गत शिवकुमार सोनी एवं द्रोपती यादव के घर से पप्पू पाण्डेय तक सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण तथा पुरवार के घर से एस.एस. साउंड होते हुए पप्पू यादव के घर तक नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।

महापौर ने कहा—विकास कार्यों में नहीं होगी कमी

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद वार्ड में नाली निर्माण की मांग लंबे समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी। जल निकासी की समस्या के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता से स्वीकृत कराया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, स्वच्छता और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी दिशा में शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों का निराकरण कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नीतू कपिल रजक ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। नाली निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों की मांग को प्राथमिकता देकर विकास कार्य प्रारंभ कराया गया है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और विकास कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्र के नागरिकों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने विकास कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ कराने के लिए महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एम.आई.सी सदस्य रमेश सोनी,बीना बैनर्जी, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना यादव, सुनीता चौधरी पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tuesday, August 11, 2026

बेलगाम ऑटो पर कौन लगाएगा लगाम..बिना परमिट-फिटनेस और मनमाने रूट पर दौड़ रहे ऑटो पर उठे सवाल, बस ऑपरेटर संघ ने सख्त जांच अभियान की मांग की

बेलगाम ऑटो पर कौन लगाएगा लगाम..बिना परमिट-फिटनेस और मनमाने रूट पर दौड़ रहे ऑटो पर उठे सवाल, बस ऑपरेटर संघ ने सख्त जांच अभियान की मांग की


कटनी। जिले में ऑटो संचालन की व्यवस्था को लेकर अब यातायात सुरक्षा और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि जिलेभर में बड़ी संख्या में ऑटो कथित रूप से बिना निर्धारित रूट, वैध परमिट, फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों के संचालित हो रहे हैं। मनमाने तरीके से चल रहे इन वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर बैठाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभप्रकाश मिश्र का कहना है* कि ऑटो के संचालन के लिए निर्धारित रूट और दूरी की सीमा होती है, लेकिन कई ऑटो इन नियमों की अनदेखी करते हुए जहां मर्जी वहां सवारियां लेकर पहुंच रहे हैं। आरोप है कि कुछ चालकों के पास वैध लाइसेंस तक नहीं हैं, जबकि वाहनों के परमिट, फिटनेस और अन्य दस्तावेजों की भी नियमित जांच नहीं हो रही है।

नाबालिगों के हाथ में ऑटो, सुरक्षा पर सवाल

ऑटो संचालन में नाबालिगों के शामिल होने की शिकायतों ने भी चिंता बढ़ाई है। बिना पर्याप्त प्रशिक्षण और वैध लाइसेंस के वाहन चलाने की स्थिति में न केवल यात्रियों बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वाहनों के साथ चालकों के दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की जरूरत है।

जिले में ऑटो से जुड़े आपराधिक घटनाक्रमों की खबरें सामने आने के बाद यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए केवल वाहन की जांच ही नहीं, बल्कि चालक का लाइसेंस, पहचान, वाहन का पंजीयन और परमिट सहित सभी वैधानिक दस्तावेजों का सत्यापन भी जरूरी है।

बस ऑपरेटर संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

इन्हीं समस्याओं को लेकर कटनी बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिलेभर में संचालित ऑटो की व्यापक जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक का लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच के साथ नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्रवाई की मांग रखी है।

एसोसिएशन के नसीम खान, मनोज चौरसिया, पंकज गुप्ता, रविन्द्र सिंह, गुल्लू शर्मा, राहुल सुहाने, मुन्ना तेजाब, रामजी पांडे, अमित दुबे, शिब्बू नायक, मनीष मिश्रा , अंकित मिश्रा,

का कहना है कि अनधिकृत ऑटो संचालन से बसों के यात्री प्रभावित होने के साथ बस संचालकों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। लेकिन मामला केवल व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा का नहीं, बल्कि यात्री सुरक्षा और यातायात अनुशासन का भी है।

संयुक्त अभियान की जरूरत

अब जरूरत इस बात की है कि जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय से जिलेभर में विशेष अभियान चलाएं। मार्ग, परमिट, फिटनेस, बीमा और लाइसेंस की जांच के साथ क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और बिना दस्तावेज संचालित वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई हो। नियमित और पारदर्शी जांच से ही ऑटो संचालन में मनमानी पर अंकुश लगाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

‘मां तुझे सलाम, मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम में बेटियों ने दी सपनों को उड़ान

 ‘मां तुझे सलाम, मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम में बेटियों ने दी सपनों को उड़ान




कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा ‘मां तुझे सलाम, मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने किया।

कार्यक्रम में 15 से 25 वर्ष की बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, भावनाओं, विचारों और सपनों को पतंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतिभागियों ने स्वयं आकर्षक पतंगें तैयार कीं और उन पर अपने संदेश लिखकर वीडियो के माध्यम से अपनी बात दुनिया के सामने रखी। साथ ही QR कोड के माध्यम से प्रतिभागियों की कला एवं भावनाओं को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बेटियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई पतंगों एवं उन पर लिखे संदेशों को वीडियो और QR कोड के माध्यम से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय भेजा गया है। वहां से प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम विजेता को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी विभिन्न नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शशि यादव, श्वेता कटारे, आदिता वर्मा, रूपा तिवारी, रेखा तिवारी, सुनीता सोनी, लक्ष्मी रजक, वर्षा बेरा, मंगल सिंह, रमेश सोनी, अभिषेक शिवहरे, रॉबिन पीटर, दिलदार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने बेटियों को अपनी सोच, सपनों और भावनाओं को रचनात्मक माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया और स्वतंत्रता दिवस के संदेश को महिला सशक्तिकरण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ा।

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री तिवारी करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री तिवारी करेंगे ध्वजारोहण

कटनी। स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को जिले के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी मुख्य अतिथि की हैसियत से ध्वजारोहण करेंगे और जिलेवासियों के नाम बधाई संदेश का वाचन करेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जिलों में ध्वजारोहण के लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत कटनी में कलेक्टर श्री तिवारी ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन होगा और परेड की सलामी ली जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण सुनने के लिए मुख्य समारोह स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

आंगनवाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान

आंगनवाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान*


कटनी - कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्‍द्रों में रंगोली बनाकर और देश प्रेम से ओत-प्रोत गीतों का गायन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में गोद भराई कार्यक्रम के साथ सफलतापूर्वक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है।

महान वह है, जो बडा होकर,छोटा बन जाये -महाराज श्री बालाजीनगर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान में व्यासपीठ 1008 श्री राजगुरु स्वामी बदरीप्रपन्नाचार्य जी महाराज के धर्मवचन श्रवण करने उमडी श्रद्धालुओं की भीड

 महान वह है, जो बडा होकर,छोटा बन जाये -महाराज श्री

बालाजीनगर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान  में व्यासपीठ 1008 श्री राजगुरु स्वामी बदरीप्रपन्नाचार्य जी महाराज के धर्मवचन श्रवण करने उमडी श्रद्धालुओं की भीड

कटनी।नदीपार स्थित बालाजी नगर पुरवार स्कूल के सामने विशाल पंडाल में वैकुण्ठवासी स्व भगवान दास दुबे  की स्मृति में 7दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के धार्मिक आयोजन के पंचम दिवस कथा व्यासपीठ 1008 श्री राजगुरु स्वामी बदरीप्रपन्नाचार्य जी महाराज ने आज 11अगस्त को श्रीमदभागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का आकर्षक वर्णन किया भगवान की मनोहारी लीलाओं को सुनकर श्रद्धालुओं  भावविभोर हो गये।

कथा व्यासपीठ की अमृतमयी वाणी श्रवण करने बडी संख्या में माताओं बहनों श्रद्धालुओं की भीड उमडी। कथा सायं 4 बजे से प्रारंभ हुई।कथा में मुख्य यजमान श्रीमती पूनाबाई दुबे रही।

कथाव्यासपीठ महाराज जी ने भगवान के अवतार पर कथा प्रसंग पर बताया कि बडे से छोटा बनना ही अवतार है,भगवान महान क्यों है संसार में महान उसको कहते है जो परिश्रम करके अर्जित करता है,लेकिन शास्त्रों में महान वह है जो बडा होकर छोटा बन जाये भगवान बडे होकर देवकी की कोख से जन्म लेते है वहीं कौशिल्या की कोख से राम के रूप में जन्म लेते है।महाराज जी ने बताया कि भगवान के मुख्य चार अवतार बताये गये है जिसमें परम विभव अंतर्यामी व्यूह  एवं पांचवा अवतार भी अरचावतार है महाराज जी ने इन अवतार की विस्तार से व्याख्या की,उन्होंने बतायाकृष्ण जगत का सार है,संसार में थोडी माया आ जाये तो उसका प्रचार तेजी से होता है।जीवों का काम है मोह की निद्रा में सोना।


12अगस्त को अत्याचारी कंस वध श्रीकृष्ण रूकमणि विवाह*

12 अगस्त दिन बुधवार कंश वध, श्री कृष्ण रुकमणी विवाह महोत्सव 13 अगस्त  दिन गुरुवार सुदामा चरित्र, व्यास पूजन कथा विश्राम, हवन आहुति के साथ कथा का समापन होगा।14 अगस्त दिन शुक्रवार कन्या भोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 11.30 तक व ब्राह्मण भोजन व  दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।युवा भाजपा नेता नीरज दुबे एवं

पं. राजेश दुबे, पं. रमेश दुबे पं. अनिल दुबे (पप्पू), पं. नीरज दुबे श्रीमति उमा अशोक चौथे श्रीमति उषा बाजपेयी श्रीमति सकुन्तला विजय त्रिपाठी श्रीमति खेहलता खम्परिया श्रीमति अर्चना उमेश शुक्ला श्रीमति रतन कुमारी मिश्रा श्रीमति बेबी रामसरोवर दुबे  राजेश दुबे श्रीमति मिथलेश रमेश दुबे श्रीमति कविता अनिल दुबे श्रीमति संध्या नीरज दुबे श्रीमति रेशु नितिन दुबे श्रीमति सीमा बीरु चौथे श्रीमति योग्यता अभय बाजपेयी श्रीमति शिवानी आशु शुक्ला ओम त्रिपाठी, अन्विता, प्रज्ञा, मुनमुन, अनाया, सौमान्त, सात्थिक वेद, समस्त दुबे परिवार ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से श्रीमदभागवत कथा श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

जनसुनवाई में कटनी पुलिस अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में कटनी पुलिस अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


कटनी – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य,  DSP सुश्री शिवा पाठक , एसडीओपी वि.गढ श्री धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं  को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन से संबंधित मामले, पुलिस द्वारा सुनवाई न होने की शिकायतें, भूमि/प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कुछ समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित होने पर, आवेदको को संबंधित विभाग में जाने की समझाइश भी दी गई।

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश* प्रकरणों की समीक्षा कर महापौर ने कहा—समयसीमा में हो समस्याओं का समाधान, आवेदकों को भी दी जाए कार्रवाई की जानकारी

 महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश*

प्रकरणों की समीक्षा कर महापौर ने कहा—समयसीमा में हो समस्याओं का समाधान, आवेदकों को भी दी जाए कार्रवाई की जानकारी

कटनी। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और उनके निराकरण के लिए नगर पालिक निगम कटनी में मंगलवार को महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई। शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, अतिक्रमण, राजस्व सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरण सामने आए। महापौर ने नागरिकों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और कार्रवाई के बाद आवेदक को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी से हुआ त्वरित समन्वय*

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे नागरिकों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक तत्काल पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई के लिए समन्वय स्थापित करने में सुविधा हुई। कई प्रकरणों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महापौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

40वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या बरकरार,निगम-प्रशासन गंभीरता से ट्रांसपोर्टर्स की व्यथा सुने-बीएम तिवारी* *ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या पर ट्रांसपोर्टर्स एकजुट, पत्रकारवार्ता में कई बिंदुओं पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने सुनायी अपनी पीडा* *ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर परिवहनकर्ताओं ने उठाई आवाज, व्यवस्थित रूप से बसाया जाए ट्रांसपोर्ट नगर*

 *40वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या बरकरार,निगम-प्रशासन गंभीरता से ट्रांसपोर्टर्स की व्यथा सुने-बीएम तिवारी*

*ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या पर ट्रांसपोर्टर्स एकजुट, पत्रकारवार्ता में कई बिंदुओं पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने सुनायी अपनी पीडा*

*ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर परिवहनकर्ताओं ने उठाई आवाज, व्यवस्थित रूप से बसाया जाए ट्रांसपोर्ट नगर*


कटनी। विगत 40वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या अभी भी बरकरार है,निगम एवं प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और आज ट्रांसपोर्टर्स को माननीय न्यायालय की शरण में जाने से राहत मिली है।निगम एवं प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारी यदि ट्रांसपोर्टर्स की मीटिंग लेकर उनकी व्यथा को गंभीरता से सुने तो पूरी तस्वीर क्लीयर होगी तथा समस्या का समाधान किया जा सकता है,आज मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएम तिवारी ने ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया कि नये व्यवसाय करने वाले व्यापारी बंधु को भी ट्रांसपोर्ट नगर में प्लाट दिये जाये।इस तरह कई बिंदु अभी अनसुलझे है लेकिन निगम की गलत नीतियों के कारण समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। पत्रकारवार्ता में परिवहनकर्ताओं ने कटनी शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था और वर्षों से लंबित ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर अपनी पीड़ा बतायी। पत्रकार-वार्ता में परिवहनकर्ताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की योजना लंबे समय से राजनीतिक खींचतान और आपसी श्रेय की होड़ का शिकार बनी हुई है, जिसका खामियाजा शहरवासियों के साथ-साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है।

परिवहनकर्ताओं ने कहा कि जब शहर की यातायात व्यवस्था चरमराती है अथवा किसी दुर्घटना के बाद अव्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं, तो अक्सर इसका दोष परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों पर मढ़ दिया जाता है। जबकि परिवहनकर्ता स्वयं शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित होने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं।


*1983 से लंबित है ट्रांसपोर्ट नगर की योजना*


बताया गया कि कि शासन स्तर पर वर्ष 1983 से ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना सामने आई थी। उद्देश्य था कि नो-प्रॉफिट, नो-लॉस के आधार पर व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कर शहर के मध्य से भारी वाहनों और परिवहन गतिविधियों का दबाव कम किया जाए। लेकिन आरोप है कि यह योजना वर्षों से राजनीतिक खींचतान के कारण मूर्त रूप नहीं ले सकी।

परिवहनकर्ताओं का कहना है कि उनकी ओर से लगातार मांग की जाती रही है कि उन्हें एक साथ व्यवस्थित रूप से ट्रांसपोर्ट नगर में बसाया जाए। शहर के मध्य परिवहन व्यवसाय संचालित करने में उन्हें भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद यह धारणा बनाई जा रही है कि परिवहनकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर में जाना ही नहीं चाहते।


*अलग-अलग विस्थापन स्वीकार नहीं*


एकजुट होकर स्थानांतरण की मांग

परिवहनकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि वे ट्रांसपोर्ट नगर में जाने के लिए मन, वचन और कर्म से तैयार हैं, लेकिन उन्हें अलग-अलग स्थानों पर विस्थापित करने के बजाय एक व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक साथ बसाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह केवल व्यवसाय का विषय नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित भूमि को लेकर भी अनेक सवाल खड़े किए गए। परिवहनकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले में पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान निकाला जाए।


*माननीय हाईकोर्ट में दायर की अपील,मिली राहत *


परिवहनकर्ताओं ने बताया कि उनकी समस्याओं को लेकर हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष भी अपनी पीड़ा रखने का प्रयास किया गया है।  वर्षों से लंबित ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

परिवहनकर्ताओं ने कहा कि वे शासन और प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उनका उद्देश्य किसी व्यवस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थान सुनिश्चित करना है।

परिवहनकर्ताओं ने शासन प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस गंभीर और वर्षों से लंबित समस्या का निराकरण कर 

कटनी शहर को व्यवस्थित कर ट्रांसपोर्ट नगर दिलाने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष बीएम तिवारी फॉर्चून अध्यक्ष रामनरेश सेन इष्टि भानु अहमद राजेश रोहरा राजेश सतपाल राहुल गुप्ता मिश्रा रजनीश मिश्रा दीपक तिवारी सतीश दुबे रत्नेश जैन कुमकुम सेन दिलीप अरोड़ा संतोष आहूजा अमित दुबे श्री अग्रवाल निक्की पांडे मिश्रा रोडलाइंस की उपस्थिति रही।

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...