Tuesday, August 18, 2026

कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव

कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव



कटनी। हरियाली तीज के पावन अवसर पर कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल इकाई कटनी द्वारा स्काईलाइट में हरियाली तीज उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। साथ ही विभिन्न आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार व्यक्त किए और एक-दूसरे से आत्मीय मेल-मिलाप किया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, संगठन एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष पूजा गुप्ता, कार्यवाह अध्यक्ष अधिवक्ता अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता एवं महामंत्री कंचन गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोना गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, राधिका गुप्ता, निशा गुप्ता, मांडवी गुप्ता, रचना गुप्ता, शीलू गुप्ता, वंदिता गुप्ता, चांदनी गुप्ता, प्रियंका, ज्योति, शशि, रश्मि, अंशु सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कश्यप ऋषि महाराज की कृपा समाज के सभी सदस्यों पर सदैव बनी रहने की कामना की। साथ ही ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का निरंतर आयोजन करते रहने का संकल्प लिया गया, ताकि समाज में आपसी प्रेम, एकता, संगठन और भाईचारा निरंतर मजबूत होता रहे। कार्यक्रम सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...