‘मां तुझे सलाम, मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम में बेटियों ने दी सपनों को उड़ान
कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा ‘मां तुझे सलाम, मेरी पतंग मेरी अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में 15 से 25 वर्ष की बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, भावनाओं, विचारों और सपनों को पतंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतिभागियों ने स्वयं आकर्षक पतंगें तैयार कीं और उन पर अपने संदेश लिखकर वीडियो के माध्यम से अपनी बात दुनिया के सामने रखी। साथ ही QR कोड के माध्यम से प्रतिभागियों की कला एवं भावनाओं को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बेटियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई पतंगों एवं उन पर लिखे संदेशों को वीडियो और QR कोड के माध्यम से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय भेजा गया है। वहां से प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम विजेता को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि अन्य चयनित प्रतिभागियों को भी विभिन्न नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शशि यादव, श्वेता कटारे, आदिता वर्मा, रूपा तिवारी, रेखा तिवारी, सुनीता सोनी, लक्ष्मी रजक, वर्षा बेरा, मंगल सिंह, रमेश सोनी, अभिषेक शिवहरे, रॉबिन पीटर, दिलदार खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने बेटियों को अपनी सोच, सपनों और भावनाओं को रचनात्मक माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया और स्वतंत्रता दिवस के संदेश को महिला सशक्तिकरण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ा।


No comments:
Post a Comment