Friday, July 17, 2026

कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, देश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद जल-सुरंग का किया निरीक्षण सलैया फाटक हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, बोले— विंध्य के खेतों तक पहुंचेगा नर्मदा का अमृत जल टनल निरीक्षण बना ऐतिहासिक पल, विंध्य के माथे पर खुशहाली और समृद्धि का तिलक लगाने की दिशा में बड़ा कदम

कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, देश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद जल-सुरंग का किया निरीक्षण

सलैया फाटक हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, बोले— विंध्य के खेतों तक पहुंचेगा नर्मदा का अमृत जल

टनल निरीक्षण बना ऐतिहासिक पल, विंध्य के माथे पर खुशहाली और समृद्धि का तिलक लगाने की दिशा में बड़ा कदम




कटनी।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को कटनी जिले के प्रवास पर पहुंचे। भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर वे बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के स्लीमनाबाद स्थित सलैया फाटक हेलीपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री इसके बाद देश की सबसे लंबी एवं तकनीकी रूप से अत्यंत जटिल स्लीमनाबाद जल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे। लगभग 11.952 किलोमीटर लंबी यह सुरंग नर्मदा के जल को गुरुत्वाकर्षण के माध्यम से विंध्य क्षेत्र तक पहुंचाने वाली देश की ऐतिहासिक इंजीनियरिंग परियोजना है। 17 वर्षों की कठिन भू-गर्भीय चुनौतियों को पार करते हुए यह परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।



इस परियोजना के पूर्ण होने पर कटनी, जबलपुर, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना सहित छह जिलों के लगभग 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इससे विंध्य और महाकौशल क्षेत्र की कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा किसानों की आजीविका को नई दिशा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की तथा समयबद्ध रूप से शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सुरंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और अंतिम चरण का कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा केवल एक प्रशासनिक निरीक्षण नहीं, बल्कि विंध्य अंचल के विकास और किसानों के भविष्य को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। नर्मदा के जल से विंध्य की प्यास बुझाने का यह सपना अब साकार होने के बेहद करीब है।स्लीमनाबाद टनल का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया निरीक्षण विंध्य के माथे पर हमेशा के लिए खुशहाली, समृद्धि और हरियाली का तिलक लगाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण साबित होने जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...