Tuesday, August 11, 2026

40वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या बरकरार,निगम-प्रशासन गंभीरता से ट्रांसपोर्टर्स की व्यथा सुने-बीएम तिवारी* *ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या पर ट्रांसपोर्टर्स एकजुट, पत्रकारवार्ता में कई बिंदुओं पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने सुनायी अपनी पीडा* *ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर परिवहनकर्ताओं ने उठाई आवाज, व्यवस्थित रूप से बसाया जाए ट्रांसपोर्ट नगर*

 *40वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या बरकरार,निगम-प्रशासन गंभीरता से ट्रांसपोर्टर्स की व्यथा सुने-बीएम तिवारी*

*ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या पर ट्रांसपोर्टर्स एकजुट, पत्रकारवार्ता में कई बिंदुओं पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने सुनायी अपनी पीडा*

*ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर परिवहनकर्ताओं ने उठाई आवाज, व्यवस्थित रूप से बसाया जाए ट्रांसपोर्ट नगर*


कटनी। विगत 40वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या अभी भी बरकरार है,निगम एवं प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और आज ट्रांसपोर्टर्स को माननीय न्यायालय की शरण में जाने से राहत मिली है।निगम एवं प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारी यदि ट्रांसपोर्टर्स की मीटिंग लेकर उनकी व्यथा को गंभीरता से सुने तो पूरी तस्वीर क्लीयर होगी तथा समस्या का समाधान किया जा सकता है,आज मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएम तिवारी ने ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता मे बताया कि नये व्यवसाय करने वाले व्यापारी बंधु को भी ट्रांसपोर्ट नगर में प्लाट दिये जाये।इस तरह कई बिंदु अभी अनसुलझे है लेकिन निगम की गलत नीतियों के कारण समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। पत्रकारवार्ता में परिवहनकर्ताओं ने कटनी शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था और वर्षों से लंबित ट्रांसपोर्ट नगर की मांग को लेकर अपनी पीड़ा बतायी। पत्रकार-वार्ता में परिवहनकर्ताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की योजना लंबे समय से राजनीतिक खींचतान और आपसी श्रेय की होड़ का शिकार बनी हुई है, जिसका खामियाजा शहरवासियों के साथ-साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है।

परिवहनकर्ताओं ने कहा कि जब शहर की यातायात व्यवस्था चरमराती है अथवा किसी दुर्घटना के बाद अव्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं, तो अक्सर इसका दोष परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों पर मढ़ दिया जाता है। जबकि परिवहनकर्ता स्वयं शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित होने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं।


*1983 से लंबित है ट्रांसपोर्ट नगर की योजना*


बताया गया कि कि शासन स्तर पर वर्ष 1983 से ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना सामने आई थी। उद्देश्य था कि नो-प्रॉफिट, नो-लॉस के आधार पर व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कर शहर के मध्य से भारी वाहनों और परिवहन गतिविधियों का दबाव कम किया जाए। लेकिन आरोप है कि यह योजना वर्षों से राजनीतिक खींचतान के कारण मूर्त रूप नहीं ले सकी।

परिवहनकर्ताओं का कहना है कि उनकी ओर से लगातार मांग की जाती रही है कि उन्हें एक साथ व्यवस्थित रूप से ट्रांसपोर्ट नगर में बसाया जाए। शहर के मध्य परिवहन व्यवसाय संचालित करने में उन्हें भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद यह धारणा बनाई जा रही है कि परिवहनकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर में जाना ही नहीं चाहते।


*अलग-अलग विस्थापन स्वीकार नहीं*


एकजुट होकर स्थानांतरण की मांग

परिवहनकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि वे ट्रांसपोर्ट नगर में जाने के लिए मन, वचन और कर्म से तैयार हैं, लेकिन उन्हें अलग-अलग स्थानों पर विस्थापित करने के बजाय एक व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक साथ बसाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह केवल व्यवसाय का विषय नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित भूमि को लेकर भी अनेक सवाल खड़े किए गए। परिवहनकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले में पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान निकाला जाए।


*माननीय हाईकोर्ट में दायर की अपील,मिली राहत *


परिवहनकर्ताओं ने बताया कि उनकी समस्याओं को लेकर हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष भी अपनी पीड़ा रखने का प्रयास किया गया है।  वर्षों से लंबित ट्रांसपोर्ट नगर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

परिवहनकर्ताओं ने कहा कि वे शासन और प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उनका उद्देश्य किसी व्यवस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थान सुनिश्चित करना है।

परिवहनकर्ताओं ने शासन प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस गंभीर और वर्षों से लंबित समस्या का निराकरण कर 

कटनी शहर को व्यवस्थित कर ट्रांसपोर्ट नगर दिलाने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष बीएम तिवारी फॉर्चून अध्यक्ष रामनरेश सेन इष्टि भानु अहमद राजेश रोहरा राजेश सतपाल राहुल गुप्ता मिश्रा रजनीश मिश्रा दीपक तिवारी सतीश दुबे रत्नेश जैन कुमकुम सेन दिलीप अरोड़ा संतोष आहूजा अमित दुबे श्री अग्रवाल निक्की पांडे मिश्रा रोडलाइंस की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...