Friday, July 17, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में स्थित देश की सबसे लंबी जल सुरंग, स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में स्थित देश की सबसे लंबी जल सुरंग, स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण किया






कटनी।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में स्थित देश की सबसे लंबी जल सुरंग, स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण किया। लगभग 12 किलोमीटर लंबी यह महत्वाकांक्षी परियोजना ₹1600 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित हुई है। इसके माध्यम से बिना पंप के मां नर्मदा का जल सोन बेसिन तक पहुंचेगा, जिससे 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस परियोजना से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, पन्ना और रीवा जिलों में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा जल प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी। स्लीमनाबाद टनल प्रदेश में किसान कल्याण, जल संरक्षण और समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...