Wednesday, October 28, 2026

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

 सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी

सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण



सतना। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से किसान ऊर्जा की ओर से सतना जिले के सितपुर और बरैसधिया में समृद्धि कार्यक्रम के तहत किसान कैंप आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में आदर्श किसान खेत कार्यक्रम से जुड़े किसानों को उनके प्रयासों और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान किसानों ने उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने से अपनी आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि होने की जानकारी साझा की।
किसान कैंप के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, पराली प्रबंधन और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को खेती के पारंपरिक तरीकों में आवश्यक बदलाव करते हुए नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में किसान दीदी की ओर से दिए गए प्रशिक्षण को भी महत्वपूर्ण बताया गया, जिससे किसानों को पराली प्रबंधन और उन्नत कृषि पद्धतियों को समझने तथा उन्हें व्यवहार में लागू करने में मदद मिली।

आधुनिक तकनीकों से खेती को बेहतर बनाने पर जोर
कार्यक्रम में शामिल किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने से खेती के तौर-तरीकों में सुधार हुआ है। साथ ही, संसाधनों के कुशल उपयोग और कृषि कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के अवसर भी मिले हैं। किसानों के अनुसार, इन प्रयासों से कृषि आय में वृद्धि करने में मदद मिली है।
किसान ऊर्जा का अभियान ‘खेती वही, तरीके नए, कमाई बेहतर’ के संदेश पर केंद्रित है। इसके तहत किसानों तक आधुनिक कृषि ज्ञान, उन्नत तकनीकों और टिकाऊ खेती के तरीकों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराकर खेती को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी बनाने में सहयोग देना है।

सतना से नेल्लोर तक पहल
किसान ऊर्जा की ओर से मध्य प्रदेश के सतना जिले के अलावा आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भी किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन पहलों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करने, पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। समृद्धि कार्यक्रम के जरिए किसान ऊर्जा किसानों को आधुनिक कृषि ज्ञान से सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने, कृषि संसाधनों के बेहतर उपयोग और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।

Tuesday, October 27, 2026

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ रखने की अपील

 मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ रखने की अपील



भोपाल//मध्य प्रदेश। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए नागरिकों और पर्यटकों से विशेष अपील की गई है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे पर्यटन के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखें और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने से बचें। Heart Of India की पहचान उसकी गौरवशाली विरासत और प्राकृतिक सुंदरता से है। इसे संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद ले सकें। स्वच्छता अपनाएं, विरासत बचाएं और स्वच्छ, हरित मध्य प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।





Thursday, October 15, 2026

बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव का भूमिपूजन संपन्न 20 अक्टूबर को सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल, 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, रामलीला का भी होगा आयोजन

बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव का भूमिपूजन संपन्न
20 अक्टूबर को सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल, 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, रामलीला का भी होगा आयोजन

💢
कटनी। श्री बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शासकीय अस्पताल के पास स्थित चौपाटी में रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रावण दहन के आयोजन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए दशहरा महोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की। समिति द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव के अंतर्गत 20 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी, जबकि 21 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक ताम्रकार ने बताया कि इस वर्ष रावण दहन का आयोजन 21 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं, ताकि शहरवासियों को भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रमों का आनंद मिल सके।

महोत्सव के दौरान रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों को प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। रावण दहन के आयोजन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश भी दिया जाएगा। समिति का उद्देश्य शहरवासियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ते हुए दशहरा पर्व की परंपरा को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाना है।

भूमिपूजन में समिति के सदस्य रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम में दीपक टंडन, विपिन तिवारी, शशांक श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, आशीष कंदेले, अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार, राजय रजक, पारस जैन, वागिश आनंद, रजनीश मिश्रा, कमलेश पटेल, वीरेंद्र ताम्रकार, निखिल सित्रे, सुरेश साहू, दीपक बिचपुरिया, अंकुश रैकवार, नितिन सित्रे, आयुष पुरवार, अजय रैदास, विनीत पिपरसानिया, सुनील विश्वकर्मा एवं निलेश विश्वकर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की।


    

Tuesday, September 22, 2026

191 विद्यार्थियों की कान-नाक-गला जांच, सुनने में कठिनाई वाले बच्चों को हियरिंग मशीन की सलाह

 

191 विद्यार्थियों की कान-नाक-गला जांच, सुनने में कठिनाई वाले बच्चों को हियरिंग मशीन की सलाह




कटनी। अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अवसर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय EPES माध्यमिक शाला पहरुआ में 22 सितंबर को कान, नाक एवं गला (ENT) विषय पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के कुल 191 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थैरेपिस्ट श्रीमती आभा नामदेव, डॉक्टर रूपा प्रसाद, पूजा पांडे एवं दिव्यम खरे सहित स्वास्थ्य टीम ने बच्चों की जांच की। इस दौरान बच्चों में कान के संक्रमण, कान में मैल (भेल), बचपन में होने वाली बीमारियों तथा सुनने की क्षमता से जुड़ी समस्याओं की जांच की गई।

जांच के दौरान जिन बच्चों को कम सुनाई देने अथवा बहरेपन की समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए हियरिंग मशीन लगाने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों और उनके परिजनों को कानों की देखभाल तथा सुनने की क्षमता से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक भी किया।

शिविर में केवल कान, नाक और गले की जांच तक सीमित न रहते हुए बच्चों के समग्र स्वास्थ्य की भी निशुल्क जांच की गई। जांच में कमजोर पाए गए बच्चों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस पहल से बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान के साथ उनके समाधान की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए गए।

Sunday, September 20, 2026

धूमधाम से निकला कश्यप जयंती का जुलूस, कसौधन समाज ने उत्साह से मनाया पर्व

धूमधाम से निकला कश्यप जयंती का जुलूस, कसौधन समाज ने उत्साह से मनाया पर्व



कटनी। कसौधन वैश्य समाज द्वारा कश्यप जयंती का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कसौधन वैश्य धर्मशाला से वर्षों से परंपरागत रूप से कश्यप जयंती के अवसर पर जुलूस निकाला जाता है। इस वर्ष भी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए जयंती पर्व मनाया।

जुलूस में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल हुए। आयोजन के दौरान समाज की एकता, सामाजिक समरसता और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। धर्मशाला परिसर से निकले जुलूस में समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए और कश्यप जयंती की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन में कसौधन समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष दर्शन गुप्ता, महामंत्री मनीष संजोग गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता, सहित सुरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, विवेक गुप्ता एवं दीपक गुप्ता की सहभागिता रही।

इसी तरह नवयुग मंडल के अध्यक्ष लवकुश गुप्ता, महामंत्री कृष्ण दास गुरु, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित राम गुप्ता, भारत गुप्ता, गोलू गुप्ता, आशीष गुप्ता एवं संजू गुप्ता उपस्थित रहे।

महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष श्रीमती पूजा गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती अर्चना गुप्ता, महामंत्री कंचन गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, उपाध्यक्ष मोना गुप्ता सहित रमा गुप्ता, छवी गुप्ता, किरण गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, रोशनी गुप्ता, क्षमा गुप्ता, सुशील गुप्ता, सरिका गुप्ता एवं शशि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं।

Thursday, September 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर महापौर श्रीमती सूरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं,प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर : महापौर

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर महापौर श्रीमती सूरी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं,प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर : महापौर



कटनी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कटनी की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।महापौर श्रीमती सूरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनहित के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा के लिए उनका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व देशवासियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता रहे और भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।




Tuesday, September 15, 2026

“छात्रों की गूंज” को लेकर विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जोरदार जनसंपर्क, छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत।

“छात्रों की गूंज” को लेकर विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जोरदार जनसंपर्क, छात्रों ने किया उत्साहपूर्वक स्वागत।



कटनी। राहुल गांधी के आह्वान पर 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर आज कटनी जिले के विकासखंड विजयराघवगढ़ के विभिन्न महाविद्यालयों में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। युवाओं को इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा बड़ी संख्या में छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। पूरे प्रदेश में Gen-Z युवाओं के बीच “छात्रों की गूंज” को लेकर जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, बेरोजगारी तथा KG से PG तक मुफ्त शिक्षा जैसे छात्रहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवा अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि, “आज का Gen-Z युवा अपने भविष्य को लेकर बेहद सजग और जागरूक है। पेपर लीक और शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण ने छात्रों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। राहुल गांधी जी ने छात्रों की आवाज़ को मंच देने का जो आह्वान किया है, उसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में छात्रों का उत्साह और स्वागत इस बात का प्रमाण है कि युवा अब अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहता है। 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की यह आवाज़ और मजबूती से गूंजेगी।” जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि, “छात्रों की समस्याएं केवल छात्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ी हुई हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं को एकजुट होना होगा। विजयराघवगढ़ के छात्रों में कार्यक्रम को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि 19 सितंबर को इंदौर में युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।” वहीं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि, “छात्रों की गूंज आज कॉलेज-कॉलेज तक पहुंच रही है। KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, पेपर लीक पर रोक और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ छात्र अपनी आवाज़ उठाने के लिए तैयार हैं। विजयराघवगढ़ के छात्र भी बड़ी संख्या में इंदौर पहुँचकर इस अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।” जनसंपर्क अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में 19 सितंबर को इंदौर पहुँचकर “छात्रों की गूंज” को मजबूत बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष यु.का शुभम साहू,शुभम शर्मा,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजन साहू,अवध यादव,सौरभ पांडेय,अखिलेश द्विवेदी,विकास सिंह,अभिषेक दुबे,वैभव सिंह बघेल,अमन तिवारी,वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Monday, September 14, 2026

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारेगी भाजपा

 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारेगी भाजपा


कटनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। दोपहर 12:30 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश सरकार के वन मंत्री दिलीप अहिरवार ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य को लेकर मीडिया को संबोधित किया।

वन मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा को अपना मूल मंत्र मानकर निरंतर जनता के बीच कार्य करने वाला संगठन है। अभियान के दौरान विभिन्न सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में अभियान की गतिविधियों, संगठनात्मक तैयारियों और जनभागीदारी को लेकर भी जानकारी साझा की गई। मंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास को गति देना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, निगमाध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान सेवा, समर्पण और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

नागरिकों की बात सीधे महापौर तक, 15 सितंबर को फिर होगी महापौर जनसुनवाई,सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम में सुनी जाएंगी शहरवासियों की समस्याएं

नागरिकों की बात सीधे महापौर तक, 15 सितंबर को फिर होगी महापौर जनसुनवाई,सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम में सुनी जाएंगी शहरवासियों की समस्याएं


कटनी।। शहरवासियों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम में एक बार फिर महापौर जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार 15 सितंबर को किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रख सकेंगे। महापौर जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम में आयोजित होगी। इस दौरान नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उसके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाती है। नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न शाखाओं में जाने की आवश्यकता न पड़े। महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे 15 सितंबर को आयोजित महापौर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर को, होगा भव्य आयोजन

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर को, होगा भव्य आयोजन



कटनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कटनी के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन ऑडिटोरियम हॉल, बस स्टैंड, कटनी में होगा। आयोजकों के अनुसार स्थापना दिवस समारोह में जिले के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र जी वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थानी करेंगे। वहीं बाल ब्रह्मचारी संत श्री ब्रह्मानंद जी महाराज मुख्य संत के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में नूपुर कपूर, प्रिंसिपल सेंट किड्स स्कूल, सुधांशु तिवारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी, तथा डॉ. श्रीमतिनिधि प्रसंग बजाज, कटनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रभारी मोनी जैसवानी, जिला अध्यक्ष लखन साहू, कार्यक्रम संयोजक मनीष दुबे, जिला मंत्री राहुल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। पत्रकार वार्ता में राहुल दुबे प्रदेश सह सयोजक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कटनी करण मिश्रा, आयुष अवस्थी, कुनाल बर्मन सहित अन्य की उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारीयों ने धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।


सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...