Friday, July 31, 2026

हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी बड़ोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

 हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी बड़ोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल



कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्र एवं उनकी टीम ने हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी बड़ोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण- दिनांक 25 जून 2026 को ग्राम लखापतेरी बायपास स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात आरोपियों ने एक चालक की कार के आगे अपना वाहन लगाकर उसे रोक लिया तथा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में शैलेश कुमार यादव (पिता–श्याम वीर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी वर्तमान गुलवारा, थाना माधवनगर, जिला कटनी) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी निवार थाना माधवनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर गंभीर धाराओं के तहत विवेचना प्रारंभ की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से हुई आरोपी की पहचान

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप एवं बायपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य उपलब्ध जानकारियों का गहन विश्लेषण किया। जांच के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। लगातार तलाश के दौरान पुलिस टीम ने फरार आरोपी को बड़ोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी-विक्की उर्फ बिक्रम राजपूत, पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पड़री, थाना पनागर, जिला जबलपुर (म.प्र.), हाल निवासी कोहली चौकी, जवाहर नगर, गुजरात।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जबलपुर से कटनी आते समय ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका-इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्र, उप निरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति तथा आरक्षक शुभम सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...