कटनी पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान निरंतर जारी
शैडो एरिया, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, संदिग्धों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई
कटनी। जिले में आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के नेतृत्व में थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र के फारेस्टर वार्ड, कावसजी वार्ड, वंशरूप वार्ड, पाठक वार्ड, रामनिवास सिंह वार्ड, रामकृष्ण परमहंस वार्ड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड, विवेकानंद वार्ड, मदन मोहन चौबे वार्ड तथा नेहरू वार्ड (बरगवां) सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई।
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजार, पार्क, सुनसान मार्ग, शैडो एरिया एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई। पुलिस टीमों ने देर रात तक बिना उचित कारण सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों तथा संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं उनके सामान की विधिवत तलाशी ली गई।
विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार निगरानी एवं जांच की गई।



No comments:
Post a Comment