Friday, July 31, 2026

औद्योगिक क्षेत्र अमकुही के मिल एवं कारखाना मालिकों के साथ माधवनगर पुलिस की सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित

 औद्योगिक क्षेत्र अमकुही के मिल एवं कारखाना मालिकों के साथ माधवनगर पुलिस की सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित


कटनी। पुलिस एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर क्षेत्रांतर्गत औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) अमकुही में संचालित विभिन्न मिलों एवं कारखानों के मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी अजाक  सुश्री शिवा पाठक की उपस्थिति में थाना प्रभारी माधवनगर ने कारखाना संचालकों के साथ सुरक्षा संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान कारखाना मालिकों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने एवं पुलिस के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए। प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई कारखाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-निकास रजिस्टर एवं सुरक्षा गार्ड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना। बाहरी एवं प्रवासी श्रमिकों का सत्यापन कर उनकी जानकारी स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराना।

रात्रिकालीन पाली में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना। चोरी, अवैध कब्जे, संदिग्ध व्यक्तियों अथवा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देना। श्रमिकों से संबंधित विवादों का शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करना। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित संपर्क हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर को प्रतिष्ठानों में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना।

बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा कारखाना मालिकों को आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी समस्या अथवा आपात स्थिति में कटनी पुलिस सदैव उनके सहयोग एवं सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी। साथ ही सभी उद्योग संचालकों से पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...