31 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुईं सहायक शिक्षक सरोज जाटव, शाला परिवार ने समारोहपूर्वक दी विदाई
कटनी। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला बरगवां में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन कर सहायक शिक्षक श्रीमती सरोज जाटव को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। श्रीमती जाटव ने शिक्षा विभाग में 31 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं और 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुईं। सेवा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मनोज गौतम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला की प्रधान अध्यापक डॉ. श्रीमती कृष्णा गुप्ता ने की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय से वरिष्ठ लेखापाल मनीष चौबे सहित शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मनोज गौतम ने अपने उद्बोधन में श्रीमती सरोज जाटव के 31 वर्षों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवाएं समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज जाटव की ओर से विद्यालय के लिए एक अलमारी एवं 10 कुर्सियां प्रदान की गईं। शाला परिवार ने विद्यालय के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. श्रीमती कृष्णा गुप्ता, श्रीमती पुष्पलता गौतम, श्रीमती रजनी परिहार, श्रीमती शोभना मिश्रा, ज्योति हल्दकार, सुनीता उवेली, प्रभा सिंह, गौरी कोल एवं संध्या शुक्ला सहित शाला परिवार के सदस्यों ने श्रीमती सरोज जाटव को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम आत्मीय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment