बिलहरी पुलिस ने स्कूल शिक्षिका के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवा पाठक व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दाहिया के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
घटना का विवरण
दिनांक 30/07/2026 को फोन द्वारा सूचना मिली कि स्कूल में सस्पेंड शिक्षक वरुण नायक के द्वारा प्रिंसिपल देवेंद्र तिवारी तथा शिक्षिका रेखा तिवारी के साथ मारपीट कर विवाद किया जा रहा है उक्त सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पुलिस स्टाफ पहुंच जहां आरोपी वरुण नायक द्वारा प्राचार्य देवेंद्र तिवारी तथा शिक्षाका रेखा तिवारी को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था जिसे गाली देने से मना किया जो पुलिस स्टाफ से भी बदतमीजी करने लगा जिसे चौकी लाया गया संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी को दिनांक 31/7/.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव प्रधान आर.व्यास गुप्ता, प्रधान आर. अखिलेश दीक्षित आर. सौरभ जैन,लव उपाध्याय,दिल्केश्वर सिंह,सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा ।

No comments:
Post a Comment