Saturday, July 18, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूर्ण होने का संदेश, किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूर्ण होने का संदेश, किया पौधरोपण


कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कटनी जिले की महत्वाकांक्षी स्लीमनाबाद टनल परियोजना का निरीक्षण कर टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के कार्य की प्रतीकात्मक समाप्ति की। इस अवसर पर उन्होंने टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने का संदेश देते हुए इसे प्रदेश की जल प्रबंधन एवं सिंचाई व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल परियोजना के माध्यम से विंध्य क्षेत्र तक जल पहुंचाने का महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हुआ है। इससे आने वाले वर्षों में लाखों किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को भविष्य में भी गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कदम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। स्लीमनाबाद टनल परियोजना के पूर्ण होने के साथ ही प्रदेश के जल संसाधन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है, जिससे विंध्य क्षेत्र की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और किसानों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।


No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...