ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस को मिली दोहरी सफलता
एक बालिका गुवाहाटी से, तो दूसरी दिल्ली से दस्तयाब
कटनी।। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में नाबालिक बालक/बालिकाओं की पता तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की त्वरित तलाश एवं सुरक्षित दस्तयाबी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने दिनांक 28.07.2026 को दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग बालिकाओं को अलग अलग राज्यों से दस्तयाब करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
पहला मामला- शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिक बालिका जो दिनांक 22.07.2026 को अपने घर से स्कूल जाने का बोलकर निकली थी, जो न तो स्कूल पहुंची और न ही अपने घर वापस पहुंची। जिसके संबंध में परिजनों ने थाना कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर अप.क्र. 797/2026 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल के आसपास के कैमरे चेक किए गए, जो बालिका मेन रेलवे स्टेशन की ओर जाते दिखी। इसी आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाते हुए पता तलाश करने पर अपहृता के गुवाहाटी में पहुंचने की जानकारी मिली, जो स्थानीय पुलिस की मदद से अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब किया जाकर परिजनों के साथ गुवाहाटी से कटनी लाकर सकुशल सुपुर्द किया गया।
दूसरा मामला- माह जनवरी-2026 का है जिसमें रबर फैक्ट्री रोड निवासी फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भागकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 79/2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिक बालिका के संबंध में परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ की गई एवं जान पहचान रिश्तेदारी में पता तलाश की गई। इसके साथ ही बालिका की सहपाठियों, दोस्त, सोशल मीडिया अकाउंट आदि की जानकारी भी एकत्र की गई। इसी आधार पर अलग अलग राज्यों के अलग अलग शहरों में दविश दी गई परंतु लंबे समय तक सफलता प्राप्त नहीं हुई। लगातार किए गए प्रयासों के बाद बालिका के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। जो बिना देर किए टीम को दिल्ली भेजकर अपहृता को एक संदिग्ध युवक के कब्जे से बरामद किया गया है। नाबालिक बालिका को कटनी लाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। नाबालिक बालिका के माननीय न्यायालय के समक्ष कथन लेखबद्ध कराए गए है जिसके आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं का इजाफा किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बालिकाओं की काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा गया
थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि दोनों नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। एक मामले में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की बात सामने आई है जिसके आरोपी की पहचान करते हुए उसे भी अविलंब गिरफ्तार कर गया है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. किशोर द्विवेदी, प्र.आर. सुधीर मिश्रा, आर. विवेक मिश्रा, प्रवीण सिंह, चंद्रभान मौर्य, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, अजीत सिंह, महिला आर. प्रियंका शुक्ला, मानती प्रजापति की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment