Thursday, July 30, 2026

झपटमारी के नाबालिग आरोपियो से मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त आटो बरामद, नाबालिग आरोपियो को भेजा गया बाल सुधार गृह

 झपटमारी के नाबालिग आरोपियो से मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त आटो बरामद, नाबालिग आरोपियो को भेजा गया बाल सुधार गृह



कटनी।। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चोरी, झपटमारी एवं लूट जैसी गंभीर घटनाओं तथा संपत्ति संबंधी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य द्वारा विशेष अभियान थाना क्षेत्रांतर्गत निवास करने वाले आदतन अपराधियों की चैकिंग कर संदिग्धो पर कार्यवही करने संबंधी निर्देश दिये गये है, इसी तारतम्य मे दिनांक 25.07.2026 को कोतवाली क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना पर त्वरित कार्यवाही कर नाबालिग आरोपियो को अभिरक्षा में लिया गया है जिन्हे किशोर न्याय बोर्ड द्वारा सुधारगृह भेजा गया है। 

घटना का विवरण:-दिनांक 29.07.2026 को आवेदक चन्द्रशेखर गुप्ता उर्फ रज्जन गुुप्ता पिता स्व. हीरालाल गुप्ता उम्र 62 साल, निवासी- राममनोहर लोहिया वार्ड नदी पार ने रिपोर्ट लेख कराया की वह मउरानी ट्रांसपोर्ट में कार्य करता है। दिनांक 25.07.2026 को रात्री 11.00 बजे रविदास चौराहे पर उतर कर अपने घर नदीपार जा रहा था, कंधे पर काला बैग जिसमे वेतन के 11000रू नगद, रेनकोट व दुकान के कागज डायरी चार-पांच सौ रूपये एवं सात-आठ सौ के सिक्क अलग से रखे हुए था। जैसे ही जालपा मेडिकोज नदीपार के पास पहुंचा पीछे की तरफ से ई रिक्शा आया जिसमे ड्रायवर व पीछे एक लडका बैठा था, पीछे बैठे लडके ने कंधे मे टंगा बैग झपटकर ले लिया आटो चालक तेजी से आटो को चांडक चौक तरफ चलाकर भाग गया। ईरिक्शा को पीछे से देखा नंबर नहंी देख पाया हू देखूंगा तो पहचाल लूंगा। रिस्तेदारी मे बाहर जाने से आज रिपोर्ट करने आया हूॅ।  फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 812/26 धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस की त्वरित कार्यवाही - 

घटना की जानकारी से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में घटना कारित करने वाले आटो चालक व सावार की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के निर्देशन में उपनिरी. नेहा मोर्या चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड एवं उनके स्टाफ एवं थाना कोतवाली की टीम के द्वारा मुखबिरो सक्रिय कर सीसीटीव्ही फुटेज एवं अन्य तरीको से सक्रिय प्रयास किये गयें।  

 दिनांक 30.07.2026 को मुखबिर सूचना के आधार जानकारी हुई की सोनी  के बगीचा के पास दो नाबालिग घटना के समय उपयोग में आए आटो के साथ है, आटो व घटना करने वाले लडको के हूलिये का मिलान कर मुखबिर सूचना पर दो नाबालिग संदिग्ध लडको को हिरासत मे लिया गया पूछताछ करने पर दोनो के द्वारा घटना कारित करना एवं पीडित की झपटमारी से प्राप्त 13000 को आपस में बांट लेने एवं बैग व कागजात को मुक्तीधाम के पास फैक देना बताया है एवं मेमोरंडम के आधार पर आटो, बैग सामग्री व शेष बची हुई रकम को बरामद किया गया। आरोपियो के नाबालिग होने पर दोनो विधिविरूद्ध बालको को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा बाल सुधार गृह भेजा गया है।  

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका- 

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बसस्टेण्ड उनि. नेहा मोर्या, सउनि दीपेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, विरेन्द्र तिवारी, आर. महेश चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...