Sunday, July 19, 2026

अजय खटिक बने कटनी एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस संगठन ने जताया विश्वास प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने की नियुक्ति, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

अजय खटिक बने कटनी एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस संगठन ने जताया विश्वास

प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने की नियुक्ति, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं


कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए छात्र संगठन एनएसयूआई में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कटनी जिले के सक्रिय छात्र नेता अजय खटिक को कटनी एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय सह प्रभारी अंशुल त्रिवेदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की अनुमति से की गई है।

अजय खटिक लंबे समय से छात्र हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और छात्र राजनीति को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अजय खटिक की नियुक्ति पर कटनी जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में एनएसयूआई संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...