अग्रवाल महिला मंडल ने मनाया नंदोत्सव
कटनी: अग्रवाल महिला मंडल द्वारा नंद उत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नंदोत्सव एवं बाल लीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महिलाओं ने सजे हुए लड्डू गोपाल जी को झूला झुलाया, भजन-कीर्तन किए और भगवान के जन्म के बाद _नंद घर आनंद भयो_ की बधाइयाँ गाई, लड्डू गोपाल जी को 56 भोग लगाया गया, इसी अवसर पर परम्परागत गुड़ के लड्डू बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा स्वाद एवं प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
विजेता प्रतिभागी:
*प्रथम स्थान - श्रीमती रेखा अग्रवाल*
*द्वितीय स्थान - श्रीमती रीता अग्रवाल*
*तृतीय स्थान - श्रीमती रानी अग्रवाल*
सभी विजेताओं को अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की *अध्यक्ष श्रीमती निमिषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल, सचिव श्रीमती नीति अग्रवाल, सह-सचिव श्रीमती पायल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मि अग्रवाल* सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment