Wednesday, August 5, 2026

घर में चोरी का खुलासा ढीमरखेड़ा पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

घर में चोरी का खुलासा ढीमरखेड़ा पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद



कटनी। ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

28 जुलाई को घर से चोरी हुए थे जेवर

जानकारी के अनुसार ग्राम ढीमरखेड़ा निवासी मनीषा कोल, पति वीरेंद्र कोल (26 वर्ष) ने 4 अगस्त 2026 को थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया।

फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 435/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) एवं 305(ए) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की।

संदेह के आधार पर महिला से पूछताछ

विवेचना के दौरान फरियादिया ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन ग्राम पहरुआ निवासी मलिका उर्फ शीतल कोल उसके घर आई थी और उसे महिला पर चोरी करने का संदेह है।

पुलिस ने संदेही महिला की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।

आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, उप निरीक्षक सुरेश चौधरी, आरक्षक पंकज सिंह एवं आरक्षक गंधर्व सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का खुलासा होने के साथ ही चोरी गया मशरूका भी बरामद कर लिया गया।


No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...