Saturday, August 8, 2026

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने किया जिला वॉश समिति एवं तकनीकी समिति का गठन

 कलेक्‍टर श्री तिवारी ने किया जिला वॉश समिति एवं तकनीकी समिति का गठन



कटनी। म.प्र. शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा जिले में “जिला वॉश समिति” एवं “जिला वॉश तकनीकी समिति” का गठन किया गया है। इन समितियों का उद्देश्य जिले में पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग और सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

जिला वॉश समिति की अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष होंगी, जबकि जिला पंचायत सीईओ को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम के महाप्रबंधक/उप महाप्रबंधक, परियोजना अधिकारी मनरेगा/व्हीबी-जी राम जी, लेखा अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला वॉश प्रभारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

जिला वॉश समिति की बैठक वर्ष में कम से कम दो बार आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, सूचीबद्ध एजेंसियों के कार्यों का मूल्यांकन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जिला वॉश तकनीकी समिति का अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ को बनाया गया है, जबकि कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम, मनरेगा, जिला पंचायत के संबंधित अधिकारी एवं जिला वॉश प्रभारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया हैं 

जिला वॉश तकनीकी समिति द्वारा वृहद मरम्मत कार्यों हेतु जनपद स्तर पर एजेंसियों का एमपैनलमेंट किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में न्यूनतम 3 और अधिकतम 5 एजेंसियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया सदस्य सचिव द्वारा संचालित की जाएगी तथा अनुमोदन समिति द्वारा किया जाएगा।

स्वीकृत एजेंसियों की जनपदवार सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के हस्ताक्षर से जनपद पंचायतों को उपलब्ध कराई जाएगी तथा पंचायत दर्पण पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

एजेंसियों का एमपैनलमेंट दो वर्षों के लिए मान्य रहेगा। हर दो वर्ष में पुनः निविदा प्रक्रिया अनिवार्य होगी। नई एजेंसियों के चयन तक अधिकतम 6 माह की अवधि के लिए पुरानी एजेंसियों से कार्य कराया जा सकेगा।

यदि किसी एजेंसी का कार्य असंतोषजनक पाया जाता है, तो ग्राम पंचायत के आवेदन एवं जनपद वॉश तकनीकी समिति की अनुशंसा पर जिला वॉश तकनीकी समिति द्वारा उस एजेंसी का एमपैनलमेंट निरस्त कर उसे 2 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकेगा।

जिला वॉश तकनीकी समिति द्वारा ग्राम पंचायत पदाधिकारियों, पानी समिति के सदस्यों तथा पंप एवं वॉल्व ऑपरेटरों के लिए नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पेयजल एवं स्वच्छता सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।


No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...