पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी, राजस्व सेवाएं प्रभावित
कटनी। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर जिले सहित प्रदेशभर के पटवारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण नामांतरण, सीमांकन, आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित कई राजस्व सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
पटवारी संघ का कहना है कि उनकी मांगें पिछले 25 वर्षों से लंबित हैं। जून माह से विभिन्न चरणों में आंदोलन चल रहा है और समय-समय पर शासन को ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगों का समाधान होने तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी,
अनिश्चितकालीन हड़ताल में जिलाध्यक्ष दादूराम जीप्रकाश गुप्ता, तुलाराम वर्मा, राजेश दुबे ,विनीत बघेल, नीरज गोस्वामी, धर्मेंद्र ताम्रकार,अभिषेक सोनी, अशोक बागरी, मो नाजिर, विवेक तिवारी, प्रमोद दीक्षित, गणेश मिश्रा, सचिन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, आशीष शर्मा, अनंत गुप्ता, ज्योति अग्निहोत्री, सुजाता बघेल, पूजा सोनी, रुचिता जैन ,अभिकरण जलोन्हा, चंद्र शेखर कोरी, राजकुमार गौतम, श्यामाचरण शुक्ला, गुलजारी लाल कोल, विवेक बहरे, नितेश पांडेय, धर्मेंद्र बागरी दिनेश गुप्ता उपस्थित थे

No comments:
Post a Comment