Tuesday, August 4, 2026

युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में तृतीय कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए रोजगार आयुक्‍त ने किया कलेक्‍टर श्री तिवारी की सराहना

युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में तृतीय

कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए रोजगार आयुक्‍त ने किया कलेक्‍टर श्री तिवारी की सराहना



कटनी। शासकीय तौर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मामले में कटनी जिला प्रदेश के सभी 55 जिलों में तृतीय स्थान पर है। राज्य शासन के रोजगार आयुक्त,तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में बीते जुलाई माह में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कर  आकांक्षी युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में  कलेक्टर द्वारा दिये गये बहुमूल्य योगदान की प्रशंसा किया है। रोजगार आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गिरीश शर्मा ने कलेक्टर श्री तिवारी को प्रेषित प्रशंसा पत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुये कहा है कि "आपके नेतृत्व में किया गया कार्य प्रशंसनीय है, भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा है।" जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले के व्यापक आयोजन के मामले में कटनी जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। युवा संगम आयोजन माह जुलाई  में 11  नामचीन और बड़ी औद्योगिक कंपनियों में  रिक्त  1778  पदों के लिए 2 हजार 225  युवाओं ने भागीदारी की। जिसमें ऑफर लेटर प्राप्त और अप्रेंटिसशिप के लिए 1359  चयनित आवेदकों का चयन किया गया। इसके अलावा 15 स्वरोजगार योजनाओं के लिए कुल ऋण प्राप्त हितग्राहियों की संख्या 342 है।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...