आगामी पर्वों की तैयारियों में जुटा निगम, विद्युत व्यवस्थाओं की महापौर ने की समीक्षा
सावन, रक्षाबंधन सहित प्रमुख पर्वों को लेकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
![]() |
महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से कहा कि आगामी पर्वों के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक विद्युत सामग्री एवं संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
समीक्षा के दौरान बंद पड़े विद्युत प्वाइंटों को शीघ्र चालू कराने, आवश्यक स्थानों पर विद्युत पोलों में तार खिंचवाने, मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने तथा विद्युत व्यवस्था से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा एवं शैलेन्द्र प्यासी सहित विद्युत शाखा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महापौर को विद्युत शाखा द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर महापौर ने नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment