Friday, July 24, 2026

निगमायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, रामलीला मैदान से हटाया गया अतिक्रमण निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्रवाई, पंचनामा बनाकर जब्त की गई सामग्री

निगमायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, रामलीला मैदान से हटाया गया अतिक्रमण

निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्रवाई, पंचनामा बनाकर जब्त की गई  सामग्री


कटनी।। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा रामलीला मैदान के निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने के दिए गए निर्देशों के तत्काल बाद नगर निगम का अतिक्रमण अमला सक्रिय हो गया। निगम की टीम ने रामलीला मैदान पहुंचकर सार्वजनिक स्थल पर किए गए अतिक्रमण को हटाया तथा मौके पर अनधिकृत रूप से रखी गई लगभग 100 बोरी गल्ला एवं अन्य सामग्री का पंचनामा बनाकर सामग्री जब्त करने की कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि  रामलीला मैदान एक सार्वजनिक उपयोग का महत्वपूर्ण स्थल है। मैदान में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा सामग्री रखकर सार्वजनिक उपयोग में बाधा उत्पन्न करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा नगर की व्यवस्था एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें। निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की नियमित एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...