Friday, July 17, 2026

59.41 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, राम मनोहर लोहिया वार्ड को मिली सौगात

59.41 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, राम मनोहर लोहिया वार्ड को मिली सौगात



कटनी।
नगर निगम ने राम मनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक-5 में लगभग 59.41 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद उमेंद्र अहिरवार एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों ने भूमिपूजन किया। परियोजना के तहत रचना नगर में सीसी नाली निर्माण तथा अहमद नगर में 13 लाख रुपये की लागत से आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड का संतुलित विकास और जनसेवा है। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा जताई।

No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...