Friday, July 24, 2026

कटनी पुलिस का नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान जारी, जिलेभर में रैली, जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश कटनी।

 कटनी पुलिस का नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान जारी, जिलेभर में रैली, जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश




कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, श्रमिकों, ऑटो चालकों, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

थाना बाकल द्वारा पुलिस स्टाफ, कोटवार एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ नशा मुक्ति जागरूकता वाहन रैली निकालकर नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। थाना यातायात एवं थाना रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा क्रमशः रेलवे स्टेशन कटनी एवं कटनी साउथ स्टेशन पर ऑटो रिक्शा चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। थाना कुठला में थाना परिसर में ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प कराया गया। थाना बरही पुलिस द्वारा ग्राम बुजबुजा में पहुंचकर अभियान के बैनर के साथ ग्रामीणों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। थाना बहोरीबंद पुलिस ने जेपीजी मेमोरियल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, बहोरीबंद में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

गुरुकुल विद्या मंदिर, झिंझरी में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वयं जागरूक रहने एवं समाज को भी जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षा, अनुशासन एवं अच्छे संस्कारों को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए नशे से सदैव दूर रहने का आह्वान किया।

थाना कैमोर पुलिस द्वारा एसीसी फैक्ट्री कैमोर में श्रमिकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


No comments:

Post a Comment

सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक कृषि तकनीकों और पराली प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

  सतना में किसान ऊर्जा के समृद्धि कार्यक्रम, उन्नत खेती से आय में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी सितपुर और बरैसधिया में आयोजित हुए किसान कैंप, आधुनिक ...