गंदगी फैलाने और अमानक पॉलीथिन पर निगम सख्त, 11 लोगों से ₹2,500 जुर्माना
कटनी।। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के अभियान के तहत माधव नगर बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 10 लोगों और अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वाले एक प्रतिष्ठान संचालक सहित कुल 11 लोगों पर ₹2,500 का स्पॉट फाइन लगाया। निगम ने नागरिकों से कचरा निर्धारित वाहनों में ही देने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment